छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 | Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022

b

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 | Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022 ( छत्तीसगढ़ के राज्य के विभिन्न प्रकार के रोजगार विषयक परीक्षा की तैयारी के लिए Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022 की जानकारी अतिआवश्यक है, छ. ग. राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022, Cg Rajya Alankaran Puraskar 2022 PDF, कौन – कौन विभूतियों को मिला सम्मान, अलंकरण पुरस्कार की राशि, अलंकरण पुरस्कार के क्षेत्र, कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?)

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2022 के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों व समाज सेवकों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान देने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मानों से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे अभ्यर्थी जो किसी भी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा, Cg Job, Cg Police Job, Cg Vyapam, Cg Govt Job, Cg PSC या किसी अन्य Cg Sarkari Job की तैयारी में लगे है उनके लिए यह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 की पूरी जानकारी बहुत है जरूरी है।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार के क्षेत्र व विभाग (Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022)

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार छ.ग. के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष व उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन के लिए एवं राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा इन पुरुस्कारों के लिए प्रतिवर्ष आवेदन आमंत्रित किया जाता है, जिसके बाद पुरस्कार दिया जाता है। विभिन्न विभागों द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिये जाने वाले अलंकरण पुरस्कार इस प्रकार है –

पुरस्कार (सम्मान) क्षेत्र विभाग
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कारआदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग का उत्थानआदिम जाति कल्याण विभाग
गुरु घासीदास सम्मानसामाजिक चेतन / दलित उत्थान आदिम जाति कल्याण विभाग
हाजी हसन अली सम्मानउर्दू भाषा की सेवा आदिम जाति कल्याण विभाग
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मानआदिवासियों के सेवा और उत्थानआदिम जाति कल्याण विभाग
गुंडाधूर सम्मानखेल खेल एवं युवा कल्याण विभाग
मिनीमाता सम्मानमहिला उत्थानमहिला एवं बाल विकास विभाग
ठाकुर प्यारेलाल सम्मानसहकारिता सहकारिता विभाग
डॉ. खूबचंद बघेल सम्मानकृषि कृषि विभाग
पंडित लखन लाल मिश्र सम्मानअपराध अनुसंधान गृह (पुलिस) विभाग
यति यतनलाल सम्मानअहिंसा एवं गौ रक्षा सामान्य प्रशासन विभाग
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मानसामाजिक, आर्थिक , शैक्षणिक सामान्य प्रशासन विभाग
महाराजा अग्रसेन सम्मान सामाजिक समरसता सामान्य प्रशासन विभाग
श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कारमछली पालन मत्स्य विभाग
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारपत्रकारिता
(इलेक्ट्रानिक मीडिया हिन्दी)
जनसंपर्क विभाग
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारपत्रकारिता
(प्रिन्ट मीडिया हिन्दी)
जनसंपर्क विभाग
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारपत्रकारिता
(प्रिन्ट मीडिया अंग्रेजी)
जनसंपर्क विभाग
पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मानरचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा जनसंपर्क विभाग
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मानविधि विधि एवं विधायी विभाग
पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मानसाहित्य/ आंचलिक साहित्य संस्कृति विभाग
चक्रधर सम्मानसंगीत एवं कला संस्कृति विभाग
दाऊ मंदराजी सम्मानलोककला / शिल्प संस्कृति विभाग
देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कारप्रदर्शनकारी लोक कला संस्कृति विभाग
देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कारलोक शैली पंथी नृत्य संस्कृति विभाग
किशोर साहू सम्मानहिन्दी/ छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माणसंस्कृति विभाग
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरणहिन्दी/ छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन संस्कृति विभाग
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार साहित्य/ आंचलिक साहित्य संस्कृति विभाग
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक सहयोग संस्कृति विभाग
धनवंतरि सम्मानआयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान स्वास्थ्य विभाग
बिसाहूदास महंत पुरस्कारबुनकर ग्रामोद्योग विभाग
राजराजेश्वरी करूणामाता हथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कारबुनकर ग्रामोद्योग विभाग
महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कारश्रम श्रम विभाग
संस्कृत भाषा सम्मानसंस्कृत भाषाउच्च शिक्षा विभाग
दानवीर भामाशाह सम्मान दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता समाज कल्याण विभाग

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार सम्मान प्राप्तकर्ता (Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022)

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में इस बार 33 विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान करने वाले विभूतियों समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में लोक कला साधकों के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण श्रेणी में तीन नए पुरस्कार जोड़े गए हैं। यह पुरस्कार लोक कलाकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया और स्व. खुमान साव तथा भगवान राम की माता कौशल्या को समर्पित होंगे। Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022 से सम्मानित विभिन्न विभूतियों के नाम इस प्रकार हैं :-

पुरस्कार (सम्मान) प्राप्तकर्तानाम पता
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कारश्री नारायण मरकाम केशकाल (कोंडागांव)
गुरु घासीदास सम्मानश्री खेमचंद भारती
हाजी हसन अली सम्मानजनाब यूनुस खान
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मानश्री टुकेश्वर कंवर
गुंडाधूर सम्मानश्री अमितेश मिश्रा
मिनीमाता सम्मानडॉ. श्री मती मीरा शुक्ला
ठाकुर प्यारेलाल सम्मानश्री अशोक अग्रवाल
डॉ. खूबचंद बघेल सम्मानश्री खेदू राम बंजारे
पंडित लखन लाल मिश्र सम्मानश्री लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा
यति यतनलाल सम्मानश्री मदन मोहन गौशाला खरसिया खरसिया
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मानश्री सीताराम अग्रवाल
महाराजा अग्रसेन सम्मानश्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल
श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कारश्री रुपचंद धीवर
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया हिन्दी)श्री धनंजय वर्मा
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रानिक मीडिया हिन्दी)1. श्री अमितेश पाण्डेय
2. श्री वैभव शिव पाण्डेय
(संयुक्त रूप से)
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारडॉ. के. एन. किशोर
पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मानश्री सुदीप ठाकुर
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान1. डॉ. प्रिय राव
2. श्री विवेक सारस्वत
(संयुक्त रूप से)
पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मानश्री रामेश्वर वैष्णव
चक्रधर सम्मानश्री वेदमणि सिंह ठाकुर
दाऊ मंदराजी सम्मान1. श्री मती जयंती यादव
2. श्री पंडित राम
(संयुक्त रूप से)
देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कारश्री द्वारिका बर्मन
देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कारश्री मिलाप दास बंजारे
किशोर साहू सम्मानश्री मनु नायक
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरणश्री पलाश वासवानी
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कारश्री जीवन यदु
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मानश्री गणेश कर
धनवंतरि सम्मानश्री मनोक चौकसे
बिसाहूदास महंत पुरस्कार1. श्री आनंद देवांगन
2. श्री पदमचरण देवांगन
(संयुक्त रूप से 2020-21)

1. श्री राजन देवांगन
2. श्री कृष्ण कुमार देवांगन
(संयुक्त रूप से 2021-22)
राजराजेश्वरी करूणामाता हथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार1. श्री नरसिंह देवांगन
2. श्री श्रीपति मेहेर देवांगन
(संयुक्त रूप से)
महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार1. एनटीपीसी सीपत, उज्ज्वल नगर बिलासपुर
2. श्री पालू राम साहू
संस्कृत भाषा सम्मानडॉ. बालकृष्ण तिवारी
दानवीर भामाशाह सम्मानश्री मती गंगोत्री वर्मा

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार (Cg Rajya Alankaran Puraskar 2022 PDF) :-

छत्तीसगढ़ हर साल 01 नवंबर को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाता है। छत्तीसगढ़ राज्य, मध्यप्रदेश से 01 नवंबर 2000 को अलग होकर एक नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। छ.ग. के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष व उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन के लिए एवं राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार उन विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान प्रदान करती है।

Cg Rajya Alankaran Puraskar 2022 PDFPDF Download

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार की राशि (Cg Rajya Alankaran Puraskar 2022) :-

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिया जाता है।  इस वर्ष भी ये सम्मान दिया गया है इसमें कुल 33  विधाओं में छ.ग. राज्य अलंकरण सम्मान दिया गया है। इन सम्मानों के तहत उन महान विभूतियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान सर्वप्रथम 2001 में प्रदान किए गये थे।

Frequently Asked Questions :-

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार किसे दिया गया है ?

श्री नारायण मरकाम को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में गुंडाधूर सम्मान किसे दिया गया ?

श्री अमितेश मिश्रा को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में मिनीमता सम्मान किसे दिया गया ?

डॉ. श्री मती मीरा शुक्ला को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान किसे दिया गया ?

श्री खेदू राम बंजारे को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में गुरु घासीदास सम्मान किसे दिया गया ?

श्री खेमचंद भारती को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार किसे दिया गया ?

श्री रुपचंद धीवर को ।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान किसे दिया गया ?

श्री अशोक अग्रवाल को

अगर आपको छत्तीसगढ़ राज्य के नवीनतम Cg Sarkari Job ,Privet Job, Admit Card, Result एवं छत्तीसगढ़ राज्य के योजनाओं और सामान्य ज्ञान की जानकारी सबसे पहले चाहिए तो हमारे वेबसाईट Cgsarkarijob.in को बीच-बीच में विजिट करते रहें, या फिर रोजगार समाचारनवीनतम घटनाओं के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं जहाँ आपको प्रतिदिन जॉब नोटिफ़िकेशन मिलता रहेगा।

1 thought on “छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2022 | Chhattisgarh Rajya Alankaran Puraskar 2022”

Leave a Comment